रविवार, जून 29, 2025
होमNationalमकर संक्रांति एक खगोलीय घटना

मकर संक्रांति एक खगोलीय घटना

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

पूरे भारत में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है

न्यूज ब्यूरो। मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जो पूरे भारत में अलग-अलग नाम और कई तरीक़ों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसको मकर संक्रांति कहा जाता है। तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। जबकि गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं। असम में इसे माघी बिहू कहते हैं और कर्नाटक में सुग्गी हब्बा। केरल में मकरविक्लु कहा जाता है और कश्मीर में शिशुर सेंक्रांत के नाम से मनाया जाता है। भारत के अतिरिक्त यह त्यौहार नेपाल और बांग्लादेश में भी मनाया जाता है। अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से लोग इसे मनाते हैं। इस त्यौहार के पीछे एक खगोलीय घटना है। मकर का मतलब है कौन्स्टोलेशन ऑफ़ कैप्रिकॉन जिसे मकर राशि कहते हैं। खगोल विज्ञान के कैप्रिकॉन और भारतीय ज्योतिष की मकर राशि में थोड़ा अंतर है। पर, बहुत अधिक समानता भी है।

संक्रांति का मतलब संक्रमण यानी ट्रांजिशन

कॉन्सटोलेशन तारों से बनने वाले एक ख़ास पैटर्न को कहा जाता है। प्राचीन काल से दुनिया की लगभग हर सभ्यता में लोगों ने उनके आकार के पर उन्हें नाम दिए हैं। खगोलीय कौन्स्टोलेशन और ज्योतिष की राशियां मोटे तौर पर मिलती-जुलती हैं। संक्रांति का मतलब संक्रमण यानी ट्रांजिशन से है। हिन्दु मान्यताओं के मुताबिक इस दिन मोटे तौर पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। यह विंटर सोलिस्टिस के बाद आता है। यानी सर्दियों की सबसे लंबी रात 22 दिसंबर के बाद मकर संक्रांति आता है। सूर्य के किसी राशि में प्रवेश करने या निकलने का अर्थ यह नहीं है कि सूर्य घूम रहा है। यह पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों तरफ़ चक्कर लगाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। इसे परिभ्रमण कहते हैं। धरती को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में एक साल का समय लगता है।

मकर संक्रांति के बाद दिन लम्बे होते है

इसका आसान भाषा में यह मतलब है कि सूर्य किस तारा समूह (राशि) के सामने आ गया है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के बाद से दिन लंबे होने लगते हैं और रातें छोटी होनी लगती है। यह बात तकनीकी तौर पर सही है। क्योंकि नॉर्दर्न हैमिस्फ़ियर (उत्तरी गोलार्ध) में 14-15 जनवरी के बाद से सूर्यास्त का समय धीरे-धीरे आगे खिसकने लगता है। फिर आती है 21 मार्च की तारीख़, इसे इक्विनॉक्स कहते हैं। जब दिन और रात बराबर हो जाता हैं। इसका मतलब है कि सूर्य उत्तरी गोलार्ध के तकरीबन बीचो-बीच में पहुंच चुका होता है। सूर्यास्त का समय धीरे-धीरे आगे खिसकने का मतलब है कि सर्दियां कम होंगी और गर्मी बढ़ेगी। क्योंकि, सूर्य उत्तरी गोलार्ध के सीध में अधिक समय तक रहेगा। मकर संक्रांति को उत्तरायण इसलिए भी कहते हैं कि मकर संक्रांति के बाद से सूरज दक्षिणी गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध की तरफ़ आना शुरू हो जाता है। यह प्रक्रिया समर सोलिस्टिस के दिन पूरी होती है। जिस दिन सबसे लंबा दिन होता है, यह तारीख़ 21 जून की है।

धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने का संक्रमण काल

मकर संक्रांति यानी सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करने का संक्रमण काल। वैसे भारत में प्रचलित सभी हिंदू कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित हैं। यही वजह है कि हिंदू त्यौहारों की अंग्रेज़ी तारीख़ बदलती रहती है। इस समय जो कैलेंडर इस्तेमाल होता है उसे ग्रेगोरियन कैलेंडर कहते हैं। यह सोलर कैलेंडर है यानी सूर्य पर आधारित कैलेंडर है। मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जो धरती पर सूर्य की स्थिति के हिसाब से मनाया जाता है। यही वजह है कि चंद्रमा की स्थिति में मामूली हेरफेर की वजह से यह कभी 14 जनवरी को होता है तो कभी 15 जनवरी को होता है।

 


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने निजी जीवन की अफवाहों पर दिया बयान

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

आज का राशिफल: 29 जून 2025 – जानें किस राशि के लिए होगा शुभ और किसके लिए सामान्य

राशिफल का निर्धारण ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनकी स्थिति से किया जाता है। यह...

बिहार में मौसम का बदलाव: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम में आज से बड़ा बदलाव होने की संभावना है। भारतीय मौसम...

More like this

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

आज का राशिफल: 29 जून 2025 – जानें किस राशि के लिए होगा शुभ और किसके लिए सामान्य

राशिफल का निर्धारण ग्रह-नक्षत्रों की चाल और उनकी स्थिति से किया जाता है। यह...

बिहार में मौसम का बदलाव: राज्य में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम में आज से बड़ा बदलाव होने की संभावना है। भारतीय मौसम...

पटना आ रहे बाबा बागेश्वर, गांधी मैदान में होगा सनातन महाकुंभ, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन की तैयारी कर रही है। देशभर...

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन

फेमस म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से रातों-रात देशभर में मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला...

पटना में निकली पुरी जैसी भव्य रथ यात्रा, श्रद्धा और भक्ति में डूबा शहर

बिहार की राजधानी पटना ने आज एक बार फिर आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक एकता का...

आज का राशिफल – 28 जून 2025 जानिए किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

शनिवार, 28 जून 2025 का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो...

दक्षिण बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, रविवार से उत्तर बिहार में भी बरसात तेज

दक्षिण बिहार के जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी पटना सहित...

बिहार सरकार ने त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए 299 नई बसों की शुरुआत की

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावी...

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी: अब स्वयं कर सकेंगे ट्रांसफर, जानें ई-शिक्षाकोष पोर्टल से आवेदन कैसे करें

बिहार में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे...

‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड उमड़ा, रेखा और अन्य सितारों ने लूट ली लाइमलाइट

बॉलीवुड की प्रतिष्ठित और क्लासिक फिल्म उमराव जान (1981) को 27 जून 2025 को...

तेज प्रताप यादव ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का दिया समर्थन

बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक बयानबाजी और अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने...

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: आस्था, प्रेम और समर्पण का अद्वितीय उत्सव

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाला...

‘सरदार जी 3’ ट्रेलर विवाद: गुरु रंधावा का गुस्सा, ट्वीट से जताया गुस्सा

हाल ही में 'सरदार जी 3' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री...

आज का राशिफल, 27 जून 2025: जानिए आज के दिन किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

आज 27 जून 2025, शुक्रवार का दिन राशियों के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण...
Install App Google News WhatsApp